अंतर्राष्ट्रीय

नेपाल के बाद फ्रांस में भड़की हिंसा, 200 से ज्यादा लोग हिरासत में, सरकार के खिलाफ उठी आवाज

Violence Erupts in Paris : नेपाल में सरकार के खिलाफ उठी आवाज के बाद अब एक और देश में सरकार को लेकर लोगों का गुस्सा फूट गया है। जी हां… फ्रांस की राजधानी पेरिस भी अशांति की चपेट में आ गई है। शहर में हालात बेकाबू होते जा रहे हैं, जहां बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतर आए हैं। जगह-जगह आगजनी और तोड़फोड़ की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे शहर में दहशत का माहौल है।

प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच कई स्थानों पर तीखी झड़पें हुईं। प्रदर्शनकारियों ने प्रमुख सड़कों को जाम कर दिया और कई सार्वजनिक स्थलों पर आग लगा दी। हालात पर काबू पाने के लिए सुरक्षाबलों ने आंसू गैस के गोले छोड़े और बल प्रयोग किया।

फ्रांसीसी पुलिस ने अब तक 200 से अधिक प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया है। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। वर्तमान में प्रदर्शनकारियों की मांगों और हिंसा की वजह का स्पष्ट विवरण सामने नहीं आया है, लेकिन स्थानीय प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और प्रशासन का कहना है कि किसी भी तरह की अफवाहों से बचने और आधिकारिक सूचना पर ही भरोसा करने की जरूरत है।

शहर को पूरी तरह बंद करने का हुआ था ऐलान

पेरिस में प्रदर्शनकारियों ने शहर को पूरी तरह बंद करने का ऐलान किया था, लेकिन फ्रांस के आंतरिक मंत्री ब्रूनो रिटेलेउ के अनुसार, वे अपने उद्देश्य में सफल नहीं हो पाए। यह आंदोलन पहले सोशल मीडिया पर शुरू हुआ, जिसके बाद राजधानी पेरिस में बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी इकट्ठा हो गए। सुरक्षा की दृष्टि से, पेरिस में 80,000 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं ताकि स्थिति पर काबू पाया जा सके। पुलिस ने उन प्रदर्शनकारियों को तुरंत गिरफ्तार कर लिया, जिन्होंने बैरिकेडिंग तोड़ने का प्रयास किया।

ब्रूनो रिटेलेउ ने बताया कि प्रदर्शनकारियों ने फ्रांस के पश्चिमी हिस्से में स्थित शहर रेन में एक बस को आग के हवाले कर दिया, जिससे इलाके में बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई और ट्रेनों का संचालन ठप हो गया। प्रदर्शनकारी देश में अशांति फैलाने का प्रयास कर रहे हैं। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और कानून का सम्मान करने की अपील की है, ताकि स्थिति जल्द से जल्द सामान्य हो सके।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button