खेल

विनोद कांबली की वाइफ ने पहली बार बताई सच्चाई, सब कुछ झेल कर भी दिया साथ

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी विनोद कांबली अपनी खराब हेल्थ के कारण पिछले कुछ समय से चर्चा में थे। कुछ दिनों तक कांबली अस्पताल में भी भर्ती रहे। कांबली की हालत ऐसी हो गई है कि वह ठीक से चल भी नहीं पा रहे हैं। उनकी इस दशा को देखकर कई पूर्व क्रिकेटरों ने मदद का हाथ भी बढ़ाया है। ऐसे में उम्मीद है कि कांबली के हेल्थ से जल्द से जल्द सुधार हो। हाल ही में कांबली वानखेड़े स्टेडियम में की 50वें सालगिरह के मौके पर दिखे। इस दौरान उनकी वाइफ एंड्रिया भी साथ में थी।

कांबली जब स्टेडियम में बने मंच पर चढ़ रहे थे तब एंड्रिया उनको सहारा दे रही थी। इस विजुअल को देखकर सबने उनकी तारीफ की। बता दें कि एंड्रिया पेशे से एक मॉडल रही हैं। उन्होंने कई बड़े ब्रांड के लिए मॉडलिंग की है। एंड्रिया की विनोद कांबली से साल 2006 में कोर्ट मैरिज की थी, लेकिन एंड्रिया 2023 में कांबली से अलग होने का फैसला कर लिया था।

एंड्रिया विनोद कांबली की दूसरी पत्नी हैं। एंड्रिया और कांबली के दो बच्चे भी हैं, लेकिन शराब की लत के कारण दोनों के रिश्तों में एक समय पर ऐसा खटास आ गया कि एंड्रिया ने तलाक लेने का फैसला कर लिया था, लेकिन कांबली की हेल्थ को देखकर उन्होंने खुद को रोक लिया और अर्जी वापस ले ली। हाल ही में एंड्रिया एक पॉडकास्ट में कांबली के साथ अपनी वैवाहिक जीवन के बारे में खुलकर बात की।

एंड्रिया ने कहा, ‘मैंने एक बार अलग होने के बारे में सोचा था, लेकिन मुझे एहसास हुआ कि अगर मैंने उसे छोड़ दिया तो वह बेसहारा हो जाएगा। वह एक बच्चे की तरह हो गया है और मुझे ये सब देखकर दुख पहुंचता है। मुझे हमेशा उसकी चिंता होती है। मैं एक ऐसr इंसान हूं कि मैं एक दोस्त को भी नहीं छोड़ सकती हूं, वे तो मेरे दोस्त से बढ़कर हैं, लेकिन उसको मेरी जरूरत थी। इसी वजह से मैंने अपने मन को बदल लिया।’

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button