अन्य खबरेंछत्तीसगढ़

ग्रामीणों ने तहसीलदार पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप, कलेक्ट्रेट पहुंचकर की शिकायत

 महासमुंद. उप तहसील झलप में 8 जुलाई को नायब तहसीलदार के साथ हुई मारपीट की घटना के बाद झलप के ग्रामीण उप तहसील पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए शिकायत करने कलेक्ट्रोरेट पहुंचे. शिकायतकर्ताओं ने बताया कि उप तहसील में पदस्थ तहसीलदार नामांतरण, आय, जाति, मृत्यु प्रमाण पत्र आदि के लिए पैसे की मांग करते हैं, जो गलत है इसलिए हम लोग आज कलेक्टर से शिकायत करने आए हैं.

ग्रामीणों ने तहसीलदार को हटाने की मांग की है. साथ ही उनके आय और संपत्ति की जांच कराने की भी मांग उठाई है. गौरतलब है कि लोगों ने कलेक्टर के नाम डिप्टी कलेक्टर को शिकायत पत्र सौंपा और कुछ लोगों ने तो शपथ पत्र बनवाकर शिकायत की है. इस मामले में नायब तहसीलदार युवराज साहू का कहना है कि जो शिकायत झलप के लोग कर रहे हैं वह पूरी तरह से गलत है. मेरे साथ मारपीट होने के बाद वह इस तरह का शपथ और शिकायत कर रहे हैं. यदि ऐसा कुछ था तो वह पूर्व में भी इसकी शिकायत कर सकते थे. यदि ऐसी उनकी शिकायत है तो बिल्कुल जांच कर इस पर कार्रवाई शासन कर सकता है.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button