छत्तीसगढ़

मछली पकड़ने गए ग्रामीण की नाले में डूबने से मौत

 बस्तर। जिले के धनपुंजी गांव में एक ग्रामीण की नाले में डूबने से मौत हो गई है. ग्रामीण शाम को नाले में मछली पकड़ने गया हुआ था तभी यह हादसा हुआ. घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम को मौके पर पहुंची और शव को बरामद किया. यह पूरा मामला नगरनार थाना क्षेत्र का है.

जानकारी के अनुसार, धनपुंजी गांव निवासी सहदेव चालकी (उम्र 45 वर्ष) शनिवार की शाम नाले में मछली पकड़ने गया हुआ था. लेकिन पानी के तेज बहाव की वजह से ग्रामीण नाले में बह गया. घटना की खबर सुनते ही मृतक के परिजनों और आस-पास के लोगों के बीच सनसनी फैली हुई है. वहीं मौके पर एसडीआरएफ की टीम को बचाव के लिए पहुंची. लेकिन तब तक सहदेव की मौत हो चुकी थी. एसडीआरएफ की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीण के शव को बरामद कर नाले से बाहर निकाला. वहीं शव को परिजनों को सौंप दिया गया है. नगरनार पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button