अंतर्राष्ट्रीय

आग और विमान के मलबे से खुद ही निकले खून से लथपथ यात्री, भावुक कर देगा वीडियो

International Desk: कजाकिस्तान में हुए एक भयानक विमान हादसे ने दुनिया को स्तब्ध कर दिया, लेकिन इस त्रासदी में एक चमत्कार भी देखने को मिला। अज़रबैजान एयरलाइंस की उड़ान J2-8243 के क्रैश होने के बावजूद कुछ यात्री सुरक्षित बच गए। इस हादसे में कम से कम 38 लोगों की जान चली गई, लेकिन बचे हुए यात्रियों की कहानियां किसी चमत्कार से कम नहीं हैं।  

क्रैश से ठीक पहले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक यात्री, जो टोपी और दाढ़ी में दिख रहा है, शांति से “अल्लाहू अकबर” और शहादत पढ़ते हुए नजर आ रहा है। वह अल्लाह से प्रार्थना कर रहा था और मानो अपनी नियति का सामना करने के लिए खुद को तैयार कर रहा था। इस दौरान विमान के अंदर ऑक्सीजन मास्क लटकते दिखे और सीट बेल्ट के संकेत जल रहे थे। माना जा रहा है कि यह वीडियो उस यात्री ने अपनी पत्नी या परिवार के लिए रिकॉर्ड किया था। हादसे के बाद का एक और वीडियो सामने आया, जिसमें वही यात्री विमान के मलबे से बाहर निकलते हुए मुस्कुराता है और “ओके” का हाथ का संकेत देता है।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button