पिता बने वरुण धवन को हमेशा से चाहिए थी फूल-सी बेटी, 8 साल पहले कहा था- मुझे बाप बनना है और लड़की ही चाहिए

बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन के घर-आंगन में किलकारियां गूंज रही हैं। वह एक बेटी के पिता बने हैं। 3 जून की रात नताशा दलाल ने हिंदुजा अस्पताल में नन्हीं परी को जन्म दिया है, जिसके बाद से कपल को लोग बधाइयां दे रहे हैं। परिवार के सभी लोगों को वहां स्पॉट किया गया था। डेविड धवन ने पपाराजी के साथ इस गुड न्यूज को शेयर किया था। हालांकि एक्टर पहले से ही बेटी चाह रहे थे। इसका जिक्र उन्होंने करण जौहर के शो में किया था।
वरुण धवन ने पिता बनने की खुशी अभी फैन्स के साथ शेयर नहीं की है। एक्टर ने सोशल मीडिया पर कोई पोस्ट नहीं किया है। लेकिन एक्टर ने एक बार कहा था कि वह शादी करना चाहते हैं और बच्चे करना चाहते हैं। 12 फरवरी 2017 को करण जौहर के चैट शो ‘कॉफी विद करण सीजन 5’ के 15वें एपिसोड में वरुण धवन, आलिया भट्ट के साथ पहुंचे थे। यहां उन्होंने एक बेटी का पिता होने की इच्छा जताई थी।



