वाराणसी, दो दिन लगेगा रोजगार, नौकरी देने आएंगी 300 से अधिक कंपनियां

वाराणसी। जिला प्रशासन 4 और 5 जनवरी को राजकीय आईटीआई, करौंदी में काशी सांसद रोजगार मेला-2025 का आयोजन कर रहा है। यह मेला जनपद के बेरोजगार युवाओं को रोजगार के नए अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से वृहद स्तर पर आयोजित किया जा रहा है।
मेले में एचडीएफसी, पंजाब नेशनल बैंक, एसबीआई क्रेडिट कार्ड, मारुति सुजुकी, फ्लिपकार्ट, अमेज़न, टाटा मोटर्स, जेके सीमेंट, लावा, बजाज मोटर्स, होटल ताज ग्रुप और एसआईएस सिक्योरिटी जैसी 300 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियां भाग लेंगी। ये कंपनियां 1.8 लाख से 6 लाख वार्षिक पैकेज पर नियुक्ति करेंगी।
दिव्यांगजन और महिलाओं के लिए विशेष प्रावधान
इस रोजगार मेले में दिव्यांगजन और महिलाओं को भी नौकरी के अवसर प्रदान करने की व्यवस्था की गई है। उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रशासन की ओर से पहल की जा रही है।
पंजीकरण प्रक्रिया
अभ्यर्थी register.kashisansadrojgarmela.com पोर्टल पर निःशुल्क पंजीकरण कर इस सुनहरे अवसर का लाभ उठा सकते हैं। अब तक 17,986 से अधिक बेरोजगार युवाओं ने पोर्टल पर अपना पंजीकरण कराया है।
जानकारी और सहायता
अभ्यर्थी किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, चौकाघाट से संपर्क कर सकते हैं। यह रोजगार मेला युवाओं के लिए रोजगार पाने और प्रतिष्ठित कंपनियों के साथ करियर शुरू करने का बेहतरीन मंच है।



