रोजगार
वाराणसी, गोरखपुर, अयोध्या.. 31 मई तक यूपी में लग रहे हैं 15 रोजगार मेले,

Uttar Pradesh Rojgar Mela 2025 May: यह महीना खत्म होने वाला है। लेकिन अगर अभी भी आप अच्छी जॉब की तलाश कर रहे हैं, तो आपके लिए रोजगार मेलों की लिस्ट आ गई है। जी हां, यूपी में 31 मई तक अलग-अलग जगह 15 रोजगार मेले आयोजित किए जाएंगे। इसमें इटावा, अयोध्या, हमीरपुर, शाहजहांपुर, बलरामपुर, प्रयागराज, झांसी समेत अलग जगहों के रोजगार मेले शामिल हैं। यहां यूपी के रोजगार मेलों की लिस्ट दी गई है। जिसके मुताबिक आप जॉब के लिए अपनी तैयारी कर सकते हैं।
UP Rojgar Mela 2025 List: रोजगार मेले की डेट्स
इन 15 रोजगार मेलों में आप आयोजन स्थल पर पहुंचकर नौकरी के लिए इंटरव्यू में प्रक्रिया शामिल हो सकते हैं। नीचे आने वाले सभी रोजगार मेलों की लिस्ट दी गई है।
| यूपी रोजगार मेले की तारीख | जगह | आयोजन स्थल |
| 28 मई 2025 | बुलंदशहर | राजकीय आईटीआई सिकन्द्राबाद, एन एच 91 सिकन्द्राबाद, बाईपास, बुलंदशहर |
| 28 मई 2025 | हरदोई | जिला रोजगार कार्यालय |
| 28 मई 2025 | महराजगंज | महाराजगंज जिला सेवायोजन कार्यालय, रैन बसेरा न.2, बिस्मिल नगर, महराजगंज |
| 28 मई 2025 | पीलीभीत | पीलीभीत बालाजी प्राइवेट आईटीआई सैदपुर, पीलीभीत |
| 28 मई 2025 | वाराणसी | वाराणसी क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय परिसर‚ चौकाघाट‚ वाराणसी में वृहद रोजगार मेला का आयोजन |
| 28 मई 2025 | सोनभद्र | सोनभद्र जिला रोजगार कार्यालय, खुशबू बाग नर्सरी, रोड, लोहरी, रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र |
| 29 मई 2025 | बाराबंकी | जिला सेवायोजन कार्यालय‚ बाराबंकी में पूर्वान्ह 10.30 बजे से रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है |
| 29 मई 2025 | प्रयागराज | आशा निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, बीरापुर, धनजैया, पूरेकान्ता, हण्डिया, प्रयागराज परिसर |
| 29 मई 2025 | गोरखपुर | गोरखपुर गवर्नमेंट आईटीआई चारगवां बीआरडी मेडिकल कॉलेज रोड गोरखपुर |
| 30 मई 2025 | शाहजहांपुर | शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन अहमदपुर रेती शाहजहांपुर |
| 30 मई 2025 | हमीरपुर | हमीरपुर जिला सेवायोजन कार्यालय हमीरपुर उत्तर प्रदेश |
| 30 मई 2025 | अयोध्या | GITI कैंपस बेनीगंज अयोध्या |
| 30 मई 2025 | ललितपुर | जिला सेवायोजन कार्यलय कैंपस, गोविंदनगर ललितपुर |
| 30 मई 2025 | बलरामपुर | जिला रोजगार कार्यालय बलरामपुर |
| 31 मई 2025 | इटावा | अभय वीर स्मृति महाविद्यालय, उदी, इटावा |



