राष्ट्रीय

Uttarkashi: एक नहीं… इन 3 जगहों पर फटा बादल, लापता हुए 10 जवान, जानिए कब-क्या हुआ

नेशनल डेस्क : उत्तराखंड के उत्तरकाशी ज़िले में मंगलवार को प्रकृति ने विकराल रूप धारण कर लिया, जब धराली गांव समेत तीन अलग-अलग स्थानों पर बादल फटने की घटनाओं ने पूरे क्षेत्र में तबाही मचा दी। इस आपदा में न केवल जानमाल का भारी नुकसान हुआ, बल्कि भारतीय सेना के शिविर को भी नुकसान पहुंचा है। दर्जनों लोग लापता हैं, और अब तक चार लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है।

आपदा के बाद गंगोत्री धाम का सड़क संपर्क टूट गया है, जबकि राहत और बचाव कार्यों के लिए सेना, एनडीआरएफ और अन्य एजेंसियों की टीमें युद्धस्तर पर जुटी हुई हैं। राज्य सरकार ने तत्काल प्रभाव से तीन वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों की विशेष समिति गठित कर आपदा प्रबंधन को मजबूत किया है।

धराली समेत इन तीन जगहों पर फटा बादल

उत्तराखंड के उत्तरकाशी ज़िले में मंगलवार को प्राकृतिक आपदा ने विकराल रूप ले लिया, जब अलग-अलग तीन जगहों पर बादल फटने की घटनाएं दर्ज की गईं। इन हादसों ने इलाके में हड़कंप मचा दिया और जानमाल के बड़े नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button