अंतर्राष्ट्रीय

US-इजरायल हमलों में ईरानी रक्षा मंत्री और IRGC कमांडर की मौत

तेहरान : इजरायल ने ईरान पर अटैक करते ही अपनी मंशा साफ कर दी थी और कहा था कि ‘हम ईरान में तख्ता पलट चाहते हैं’. अब तेहरान पर बरसते अमेरिकी बमों ने इस मिशन को आगे बढ़ा दिया है. इजरायल और अमेरिका के ‘ऑपरेशन रोरिंग लायन’ के तहत हुई एक भीषण एयरस्ट्राइक में ईरान के रक्षा मंत्री नासिर जाहेद की मौत हो गई है. यही नहीं इस हमले में अयातुल्ला खामेनेई एक और खास शख्स की जान चली गई है. ये केवल दो बड़े अधिकारियों की मौत नहीं है, बल्कि ईरान की सैन्य शक्ति की कमर टूटने जैसा है क्योंकि ईरान सिक्योरिटी की रीढ़ ‘मिसाइल सिटी’ की कमांड इन्हीं के हाथ में थी.

मारे गए ईरान के दो पावरफुल शख्स

अमेरिका और इजरायल की संयुक्त एयरस्ट्राइक में ईरान के रक्षा मंत्री नासिरजादेह और IRGC के ताकतवर कमांडर मोहम्मद पाकपुर के मारे जाने की खबर है. रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक पिनपॉइंट सटीकता के साथ किए गए इन हमलों ने तेहरान के उस गुप्त कमांड सेंटर को निशाना बनाया, जहां ये दोनों दिग्गज अधिकारी जवाबी हमले की रणनीति तैयार कर रहे थे.

मोहम्मद पाकपुर : पाकपुर ईरान की जमीनी सेना के सर्वेसर्वा थे. उन्होंने ही सीरिया और इराक में ईरान के प्रभाव को फैलाया था. उनकी मौत का मतलब है कि अब ईरान की जमीनी जंग का कोई अनुभवी सेनापति नहीं बचा है.

कहां हैं खामेनेई?

बता दें कि इस बीच ईरान के सुप्रीम लीडर को सुरक्षित बंकर में रखा गया है. तेहरान में उनके आवास पर भी अटैक हो चुका है. जिसकी सैटेलाइट तस्वीरों में दिखा था कि कैसे ईरान की सबसे आलीशान इमारत पूरी तरह मलबे में तब्दील हो गई है.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button