महाराष्ट्र

सिडको अध्यक्ष पद से शिंदे के करीबी संजय शिरसाट की विदाई, नगर विकास विभाग ने जारी किया आदेश

मुंबई: कैबिनेट मंत्री बनाए जाने के बाद संजय शिरसाट को सिडको (महाराष्ट्र शहर और औद्योगिक विकास महामंडल) के अध्यक्ष पद हटा से दिया गया है। गुरुवार को इस संबंध में राज्य सरकार के शहरी विकास विभाग ने आदेश जारी किया। आदेश में कहा गया कि शिरसाट को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। ऐसे में उन्हें सौंपा गया सिडको अध्यक्ष का पदभार समाप्त किया जा रहा है। शिरसाट को पिछले साल सितंबर में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले सिडको का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। शिरसाट को उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का करीबी माना जाता है।

सिडको निदेशक मंडल की बैठक
दरअसल, शिरसाट ने गत दिनों सिडको निदेशक मंडल की बैठक बुलाई थी। बैठक में उन्होंने कुछ निर्णय लिए। बैठक में उन्होंने कहा था कि घर खरीदने के लिए कठिन शर्तों में ढील दी जाएगी। इसमें एक मकान होने पर दूसरा मकान खरीदने की शर्त को हटाया जाएगा। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के संज्ञान में आने के बाद उन्होंने शहरी विकास विभाग को शिरसाट को पद से हटाने का निर्देश दिया।

इस्तीफा क्यों जरूरी?सरकारी नियम और निर्देशों के अनुसार मंत्री स्तर के व्यक्ति को महामंडल के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना अपेक्षित है, हालांकि मंत्रिमंडल में शामिल होने के एक महीने बाद भी संजय शिरसाट ने सिडको के अध्यक्ष पद से इस्तीफा नहीं दिया। चूंकि सिडको अध्यक्ष का पद लाभ का पद है, इसलिए मंत्री बनने पर उनके इस्तीफा देने की उम्मीद थी।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button