जरा हट के

1 करोड़ की रिश्वत मामले में फंसे IPS राहुल बंसल का UPSC मॉक इंटरव्यू, बोले- ‘मैंने भी एक बार घूस दी थी’

Viral Video: छत्तीसगढ़ कैडर के अंडर ट्रेनी आईपीएस अफसर राहुल बंसल (IPS Rahul Bansal) पर अपनी पहली फील्ड पोस्टिंग में 1 करोड़ रुपये की रिश्वत लेने के आरोप (Bribery Allegations) लगे हैं. यह मामला दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट (Rouse Avenue Court) तक पहुंच चुका है. हालांकि अभी इन आरोपों की पुष्टि नहीं हुई है. फिर भी, उनका एक पुराना मॉक इंटरव्यू वीडियो (Mock Interview Video) अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

वीडियो में भ्रष्टाचार को बता रहे गलत

सिविल सर्विस की तैयारी के दिनों के इस क्लिप में बंसल भ्रष्टाचार, गवर्नेंस और पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में सुधार की जरूरत के बारे में बात करते नजर आ रहे हैं. इस दौरान वे जन्म प्रमाण पत्र बनाने के अपने अनुभव के बारे में भी बताते हैं, जहां उन्हें रिश्वत देकर काम करवाना पड़ा था. जब इंटरव्यूअर उनसे पूछते हैं कि अपने ही गांव में रिश्वत देना आपको कैसा लगा? तो उस समय बंसल रिश्वतखोरी के प्रति कड़ा विरोध दर्ज कराते हैं और पुलिस में सुधार जैसी बातों पर सहमति जताते हैं.

‘मुझे 500 रुपये रिश्वत देते हुए बुरा लगा’

1 मिनट 59 सेकंड के इस वीडियो में बंसल बताते हैं, ‘जब मेरे भाई IIT कानपुर में पढ़ाई कर रहे थे. उस वक्त उन्हें अमेरिका जाकर एक रिसर्च पेपर पेश करना था. वीजा और पासपोर्ट के लिए उसे तुरंत बर्थ सर्टिफिकेट की जरूरत थी, जिसे जल्दी पाने के लिए पंचायत के एक अधिकारी ने मुझसे 500 रुपये की रिश्वत मांगी. मुझे 500 रुपये की रिश्वत देने में बहुत बुरा लगा. लेकिन पैसे लेते ही उसने हमारा काम तुरंत कर दिया बिना किसी आनाकानी के.’

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button