छत्तीसगढ़

चुनाव की तिथि को लेकरचैंबर ऑफ कॉमर्स की बैठक में हंगामा, एकता पैनल दोनों पैनल के बीच हुआ विवाद के बाद हंगामा

रायपुर।  सितंबर के आखरी सप्ताह में चैंबर ऑफ कॉमर्स के चुनाव होंगे. चुनाव की तिथि को लेकर चैंबर कार्यकारणी की बैठक में एकता पैनल और जय व्यापार पैनल के बीच विवाद के बाद हंगामा हुआ। सदस्यों के बीच झूमाझटकी भी हुई। बैठक में प्रदेशभर के चैंबर से जुड़े व्यापारी मौजूद थे।

चैंबर के अध्यक्ष अमर परवानी ने बताया कि सितंबर के आखरी सप्ताह में चैंबर ऑफ कॉमर्स के चुनाव होंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 26 हजार से ज्यादा चैंबर के सदस्य हैं, जो 12 लाख व्यापारियों का प्रतिनिधित्व करते हैं। उन्होंने कहा​ कि संविधान संशोधन की एक प्रक्रिया होती है। उसका पूरा पालन किया गया है। पूरे नियम कानून पर दिशा निर्देश के साथ उनका पालन किया गया है। रजिस्टार के यहां से अनुमोदन की कॉपी भी मिल चुकी है। यह लोकतंत्र है, हर किसी को बोलने का अधिकार है।वहीं एकता पैनल के राजेश वासवानी ने कहा कि चैंबर ऑफ कॉमर्स के 3 साल लगभग पूरे हुए। कार्यकारिणी की मीटिंग में बिंदुवार जब हमने उनसे प्रश्न शुरू किया, तब अध्यक्ष ने संविधान के बारे में बातें शुरू की। राजेश वासवानी ने कहा​ कि चैंबर का संविधान गुपचुप तरीके से बदला जा रहा है। जैसे ही हमने बिंदुवार उनसे प्रश्न शुरू किए, उनके पैनल के लोग खड़े हो गए।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button