उत्तरप्रदेश

UP Lok Sabha Election Voting Live: यूपी में पांचवें चरण की 14 सीटों पर मतदान खत्म, 57 फीसदी के पार हुई वोटिंग

Uttar Pradesh Pradesh Lok Sabha Election 2024 Phase 5 Polling Live News: पांचवें चरण में यूपी की 14 लोकसभा सीटों पर मतदान खत्म हो गया है। इस चरण में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, केंद्रीय मंत्री स्मृति जूबिन ईरानी, कौशल किशोर, निरंजन ज्योति और दिनेश प्रताप सिंह सहित 144 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई है।

जालौन में मतदान की स्थिति
विधानसभा भोगनीपुर- 58.39 प्रतिशत
विधानसभा माधौगढ़- 52.8 प्रतिशत
विधानसभा कालपी- 55.53 प्रतिशत
विधानसभा उरई- 56.22 प्रतिशत
विधानसभा गरौठा- 58.08 प्रतिशत
फाइनल- 55.99 मतदान प्रतिशत
08:32 PM, 20-MAY-2024
बांदा-चित्रकूट में शाम छह बजे तक 59.17 फीसदी मतदान
जिलाधिकारी राहुल पांडेय के अनुसार शाम 6 बजे तक हमीरपुर में 60.05 प्रतिशत मतदान हुआ है। अभी फाइनल मतदान प्रतिशत आना बाकी है।

हमीरपुर में 60 फीसदी से ज्यादा मतदान
हमीरपुर-महोबा-तिंदवारी लोकसभा क्षेत्र की पांचों विधानसभाओं में बुंदेलों ने 60.36 फीसदी मतदान किया। मतदाताओं में उत्साह के चलते फर्स्ट डिवीजन मिली है। हालांकि इस बार पिछले लोकसभा चुनाव की तुलना में दो फीसदी मतदान कम हुआ है।

ललितपुर के गांव सोल्दा में हुआ 100 फीसदी मतदान
जहां एक ओर देश में मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। पढ़े-लिखे लोगों को मतदान केंद्र तक जाने के लिए तरह-तरह से प्रेरित किया जा रहा है। वहीं ललितपुर के महरौनी विधानसभा क्षेत्र के आदिवासी बाहुल्य गांव सोल्दा के मतदाताओं ने दोपहर एक बजे तक 100 फीसदी मतदान कर नजीर पेश की।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button