उत्तरप्रदेश

UP: फर्रुखाबाद पहुंचे CM Yogi…लगे जय श्रीराम के नारे, 281 करोड़ की परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास

फर्रुखाबाद जिले में लोकसभा चुनाव से पहले बुधवार दोपहर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर दोपहर डेढ़ बजे सातनपुर में बनाए गए हैलीपैड पर उतर। मुख्यमंत्री के आते ही पंडाल में जय श्रीराम के नारे गुंजायमान हो गए। इस दौरान सीएम योगी ने जिले में 281 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया

बता दें कि लोकसभा चुनाव की तैयारियां जोरों पर हैं। चुनाव आचार संहिता भी एक-दो दिन में ही लगने के आसार हैं। इससे सभी पार्टियां जीत के लिए ताना-बाना बुनने में जुटी हैं। पांचालघाट गंगा तट पर माघ माह में लगी रामनगरिया में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आने की चर्चा थी, लेकिन वह नहीं आ सके थे।

मुख्यमंत्री ने जिले में पूर्ण हो चुकीं परियोजनाएं भोलेपुर ओवरब्रिज, शुकरुल्लापुर ओवरब्रिज, ट्रांजिट हॉस्टल पुलिस लाइन, राजकीय पॉलिटेक्निक कुरार, ड्रग वेयरहाउस मोहम्मदाबाद का लोकार्पण करेंगे। साथ ही 200.13 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। इसके साथ ही 81.10 करोड़ के प्रस्तावित कार्य पेयजल पुनर्गठन योजना, बृहद गोसंरक्षण केंद्र, संपर्क मार्ग, बीपीएचयू, गोदाम आदि परियोजनाओं का शिलान्यास किया है।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button