छत्तीसगढ़

अज्ञात जंगली जानवर ने किया शिकार, खून से लथपथ मिला शव 

गौरेला पेंड्रा मरवाही: मरवाही वन मंडल के पेंड्रा वन परिक्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब यहां के पीपलामार गांव में ग्रामीणों ने खून में लथपथ एक मवेशी का शव देखा. मवेशी के शरीर में किसी बड़े अज्ञात जानवर के शिकार के निशान भी मिले हैं. ग्रामीण इसे बाघ के हमले की आशंका जता रहे हैं. पूरे इलाके में दहशत का माहौल है.

मरवाही वन मंडल के पेंड्रा परिक्षेत्र स्थित पीपलामार गांव के रहने वाले चन्द्रभान सिंह की बाड़ी में एक मवेशी का खून से लथपथ शव मिला. शव पर अज्ञात जंगली जानवर के शिकार किये जाने के निशान मिले है. लेकिन अज्ञात जानवर कौन सा है यह स्पष्ट नहीं है. वही मृत मवेशी के शरीर में कई बड़े जख्म भी देखने को मिले है. ग्रामीणों ने बताया कि बीती रात डेढ़ से 3 बजे के बीच गांव में कुत्तों के भौंकने की काफी आवाजें सुनाई दे रही थी. ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि उसी समय जंगली जानवर ने मवेशी का शिकार किया है.

मैं कुदरी से 11 से साढ़े 11 बजे आया. रात को डेढ़ 2 बजे काफी कुत्ते दौड़ रहे थे. इसी दौरान ये घटना घटी. जानवर ने शिकार किया है.- ग्रामीण

किसी बड़े जानवर का हमला नजर आ रहा है. गांव वाले सभी डरे हुए हैं. आसपास के गांव में भी सुनाई पड़ रहा है कि जंगली जानवर घूम रहे हैं. गांव में तुरंत जांच करनी चाहिए. आसपास के जंगल को निगरानी किया जाए.- सरपंच, पीपलामर

आशंका है कि कोई बड़े जानवर की घटना है. किसी ने देखा नहीं है. शिकार हुआ है. बाघ हो सकता है.- ग्रामीण

मवेशी के शिकार की जानकारी मिलते ही पेंड्रा वन परिक्षेत्र वन विभाग की टीम गांव पहुंची और जांच शुरू की. हालांकि अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि किस जंगली जानवर ने मवेशी को अपना शिकार बनाया है. वन विभाग को घटना स्थल के आसपास किसी जानवर के पंजों के निशान भी मिले हैं. जिनके सैंपल लेकर जंगली जानवर की पहचान की जा रही है. साथ ही गांव में मुनादी कर सतर्क रहने को कहा जा रहा है.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button