छत्तीसगढ़

ड्यूटी पर जा रहे आरक्षक को अज्ञात वाहन ने लिया चपेट में, मौत…

कोरबा. छत्तीसगढ़ के कोरबा में एक आरक्षक की सड़क हादसे में मौत हो गई. आरक्षक नाइट ड्यूटी के लिए घर से निकला और मोगरा थाना अंतर्गत जावली मुख्य मार्ग पर एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आ गया. इस घटना में आरक्षक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल आरक्षक को राहगिरों ने डायल 112 की सहायता से कटघोरा अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर घायल आरक्षक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है.

जानकारी के मुताबिक, मृतक आरक्षक भूपेंद्र कंवर दीपका थाना में पदस्थ था और कटघोरा के निवासी था. वह अपनी नाइट शिफ्ट की ड्यूटी पर बाइक से दीपका थाना जा रहे थे, तभी यह हादसा मोगरा थाना अंतर्गत जावली मुख्य मार्ग पर हुआ. इस घटना के बाद आरक्षक के परिवार और पुलिस प्रशासन में शोक की लहर है.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button