राष्ट्रीय

केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत आज छत्तीसगढ़ दौरे पर


रायपुर, 15 जनवरी 2024
केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत  15 जनवरी को छत्तीसगढ़ के प्रवास पर रहेंगे तथा महासमुंद और रायपुर जिले में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।
    निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार केन्द्रीय मंत्री श्री शेखावत 15 जनवरी को विमान द्वारा सुबह 6.45 बजे नई दिल्ली से प्रस्थान कर सुबह 8.50 बजे रायपुर के स्वामी विवेकानंद विमानतल आयेंगे और वहां से सुबह 9.20 बजे नया रायपुर स्थित स्टेट गेस्ट हाउस पहुंचेंगे। श्री शेखावत सुबह 10 बजे कार द्वारा प्रस्थान कर महासमुंद जिले के पीवीटीजी ग्राम जाएंगे। इसके बाद पूर्वान्ह 11.45 बजे महासमुंद जिले के जिला पंचायत कॉम्पलेक्स में आयोजित ‘प्रधानमंत्री जनमन‘ कार्यक्रम में शामिल होंगे।
    
    इसके बाद केन्द्रीय मंत्री श्री शेखावत महासमुंद से प्रस्थान कर दोपहर 2.45 बजे नया रायपुर स्थित स्टेट गेस्ट हाऊस पहुंचेंगे और वहां जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा बैठक लेंगे। इसके पश्चात् वे शाम 5 बजे रायपुर से विमान द्वारा नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button