छत्तीसगढ़

केंद्रीय मंत्री अमित शाह आज CG दौरे पर : बेमेतरा में जनसभा को करेंगें सम्बोधित, जानिए मिनट-टू-मिनट का कार्यक्रम

रायपुर, 26 अप्रैल 2024|बेमेतरा के बेसिक मैदान में शुक्रवार दोपहर को 12 बजे होने वाली केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की चुनावी सभा संशोधित हो गई है, अब यह दोपहर 3.30 बजे होगी।

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में 26 अप्रैल को कांकेर, राजनांदगांव और महासमुंद के लिए मतदान होगा। इसी दिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह छत्‍तीसगढ़ के दौरे पर आ रहे हैं। शाह यहां एक जनसभा को संबोधित करेंगे। शाह दोपहर में आएंगे और शाम को दिल्‍ली लौट जाएंगे।

पार्टी नेताओं के अनुसार शाह का दौरा कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। शाह दिल्‍ली से दोपहर बाद रायपुर आएंगे। शाह का विमान दोपहर बाद 3 बजकर 50 मिनट पर रायपुर के स्‍वामी विवेकानंद अंतरराष्‍ट्रीय विमानतल पर लैंड करेगा। शाह एयरपोर्ट से ही सीधे सभा स्‍थल के लिए रवाना हो जाएंगे। इसके लिए विशेष हेलीकॉप्‍टर की व्‍यवस्‍था की गई है।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button