अंतर्राष्ट्रीय

पीएम मोदी ने कैसे यूक्रेन दौरे से दुनिया को दिया खास संदेश… समझें

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने यहां राष्ट्रपति जेलेंस्की के साथ व्यापक वार्ता की और यूक्रेन तथा रूस के बीच जारी संघर्ष का समाधान निकालने के लिए एक-दूसरे से बातचीत की जरूरत पर बल दिया और कहा कि भारत, शांति के हर प्रयास में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए तैयार है। रूस ने 24 फरवरी, 2022 को यूक्रेन पर हमला किया था। तब से लेकर अभी तक दोनों देशों के बीच युद्ध जारी है। प्रधानमंत्री मोदी सुबह एक विशेष ट्रेन से कीव पहुंचे थे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को यूक्रेन की सात घंटे की यात्रा के बाद यहां से रवाना हो गए। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के साथ ‘सार्थक वार्ता’ की और रूस के साथ जारी युद्ध को समाप्त करने में व्यक्तिगत रूप से योगदान देने का आश्वासन दिया। कई बैठकों में हिस्सा लेने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘यूक्रेन की मेरी यात्रा ऐतिहासिक रही। मैं भारत-यूक्रेन मित्रता को और गहरा करने के उद्देश्य से इस महान देश में आया हूं। राष्ट्रपति जेलेंस्की के साथ मेरी सार्थक बातचीत हुई। भारत का दृढ़ विश्वास है कि शांति हमेशा बनी रहनी चाहिए। मैं यूक्रेन की सरकार और लोगों को उनके आतिथ्य के लिए धन्यवाद देता हूं।’

इससे पहले दिन में, मोदी ने यहां राष्ट्रपति जेलेंस्की के साथ व्यापक वार्ता की और यूक्रेन तथा रूस के बीच जारी संघर्ष का समाधान निकालने के लिए एक-दूसरे से बातचीत की जरूरत पर बल दिया और कहा कि भारत, शांति के हर प्रयास में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए तैयार है। रूस ने 24 फरवरी, 2022 को यूक्रेन पर हमला किया था। तब से लेकर अभी तक दोनों देशों के बीच युद्ध जारी है। प्रधानमंत्री मोदी सुबह एक विशेष ट्रेन से कीव पहुंचे थे।

भारत ने दिया कीव से संदेश

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने भी शुक्रवार को यूक्रेन की राजधानी कीव से एक वीडियो जारी कर जानकारी दी। रणधीर जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूक्रेन का ऐतिहासिक दौरा कर भारत लौट रहे हैं। यह पहली बार है जब पीएम मोदी यूक्रेन के दौरे पर आए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूक्रेन दौरे की शुरुआत महात्मा गांधी को नमन करके की। बता दें कि 1991 में यूक्रेन के स्वतंत्र होने के बाद यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली यूक्रेन यात्रा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यूक्रेन के एक दिवसीय दौरे के दौरान वहां के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने उनका स्वागत किया। इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति जेलेंस्की ने यूक्रेन में शांति और सुरक्षा को लेकर भी बातचीत की। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान भारत ‘तटस्थ या उदासीन दर्शक’ नहीं रहा और हमेशा शांति के पक्ष में रहा।

रक्षा विशेषज्ञ यूके देवनाथ ने दोनों देशों के शीर्ष नेताओं की मुलाकात को विश्व के लिए बड़ा संदेश बताया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिम‍िर जेलेंस्की के बीच द्विपक्षीय मुलाकात से दोनों देशों के बीच संबंध और मजबूत होगा। विश्व पटल पर रूस के साथ और दुन‍िया के बाकी देशों के साथ बातचीत की संभावना को बढ़ाने का प्रयास करेंगे। दोनों देश शांतिपूर्ण तरीके से बातचीत के माध्यम से रूस से युद्ध का समाधान न‍िकालने की ओर अग्रसर होंगे।

अमेरिका को भी किया आश्वस्त

पीएम मोदी के यूक्रेन और पोलैंड दौरे के बाद पश्चिमी देशों समेत अमेरिका भी आश्वस्त हो गया है कि भारत यूक्रेन के साथ भी मिलकर आगे बढ़ रहा है। यानि भारत न तो रूस की तरफ झुका हुआ है और न ही पश्चिमी देशों की तरफ झुका हुआ है। सभी देशों को पता चल गया है कि विश्व के राजनीतिक पटल पर भारत वही रास्ता अपनाएगा, जो भारत और विश्व के लिए बेहतर है।-विवेक सिंह

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button