छत्तीसगढ़

किसके संरक्षण में बिक रहा लोकल पानी ? Railneer 15 रुपए में और लोकल पानी बिकता है 20 रुपए में

 रायपुर/दुर्ग. रायपुर रेल मंडल के दुर्ग रेलवे स्टेशन (Durg Railway Station) का आलम ये है कि यहां बिना रोक टोक धडल्ले से रेलवे स्टेशन में अनाधिकृत पानी की बिक्री हो रही है. इसका खामियाजा यात्रियों को उठाना पड़ रहा है. रेलवे ने रायपुर रेल मंडल में आईआरसीटीसी के ब्रांड रेल नीर को ही बिक्री के लिए अधिकृत किया है. इसकी कीमत मार्केट में मिलने वाली पानी की बोतलों से कम है और ये यात्रियों को 15 रूपए में उपलब्ध कराई जाती है. जबकि अनाधिकृ पानी (लोकल पानी) रेलवे स्टेशन में यात्रियों को 20 रुपए की एमआरपी पर बेचा जा रहा है.

ये पूरा मामला दुर्ग रेलवे स्टेशन के एक स्टॉल बी-4 का है. अब सवाल ये है कि रेलवे स्टेशन में लोकल पानी यदि बिक रहा है तो ये खेल किसके संरक्षण में चल रहा है ? लल्लूराम डॉट कॉम को एक यात्री ने दुर्ग रेलवे स्टेशन में बिक रहे लोकल पानी का वीडियो उपलब्ध कराया है.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button