छत्तीसगढ़

करंट से चाचा-भतीजे की मौत, गांव में पसरा मातम, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल

गौरेला पेण्ड्रा मरवाही. खेत में पंप चालू करने के दौरान आज बड़ा हादसा हो गया. करंट लगने से चाचा और भतीजे की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिनका इलाज अस्पताल में जारी है. यह घटना पेंड्रा थाना क्षेत्र के लटकोनीखुर्द गांव की है.

अचानक हुए इस हादसे में परिवार के सदस्यों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है. पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची है. शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घटना की जांच की जा रही है.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button