अंतर्राष्ट्रीय

काला सागर में यूक्रेनी ड्रोन ने रूसी जहाज पर किया हमला, दावा- 1300 टन वजनी युद्धपोत पानी में डूबा

यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध पिछले दो वर्षों से जारी है। इस बीच मंगलवार को यूक्रेन ने दावा किया कि उसने काला सागर में एक सफल ड्रोन हमले को अंजाम दिया है। दावे के अनुसार, यूक्रेन ने काला सागर में रूसी युद्धपोत को निशाना बनाया और उसे समुद्र में ही डुबा दिया। गौरतलब है कि रूस के राष्ट्रपति ने हाल में ही कसम खाई थी कि वह मॉस्को के अभियान को यूक्रेन में जरूर पूरा करेंगे। साथ ही रूसी राष्ट्रपति ने यूक्रेन का साथ देने वाले पश्चिमी देशों को भी चेतावनी दी थी कि अगर हस्तक्षेप करेंगे तो अंजाम परमाणु युद्ध भी हो सकता है।

1300 टन वजनी था रूसी गश्ती जहाज
यूक्रेनी डिफेंस इंटेलिजेंस ने बताया कि उनके 13 विशेष इकाई द्वारा संचालित समुद्री ड्रोन ने रूस के 1300 टन वजनी गश्ती जहाज सर्गेई कोटोव को केर्च जलडमरूमध्य के पास काला सागर में डुबा दिया। उन्होंने बताया कि यह हमला यूक्रेन नौसेना और यूक्रेन के डिजिटल परिवर्तन मंत्रालय के सहयोग से आयोजित किया गया था। यूक्रेनी डिफेंस इंटेलिजेंस के प्रतिनिधि एंड्री युसोव ने एक साक्षात्कार में बताया कि सर्गेई कोटोव को पहले भी कई बार निशाना बनाया गया था। लेकिन इस बार हमने सर्गेई कोटोव को पूर्ण रूप से नष्ट कर दिया है। यूक्रेन के ड्रोनों ने रूसी नौसैनिक जहाजों पर असर डाला है।

दिसंबर में भी यूक्रेन ने किया था हमला
यूक्रेनी सेना ने दिसंबर 2023 के अंत में भी रूसी शहर बेलगोरोद पर भारी बमबारी की थी। हमले में बच्चों सहित 25 लोगों की मौत हो गई थी। रूसी अधिकारियों के एक बयान के अनुसार, बेलगोरोद पर क्लस्टर बमों से ताबड़तोड़ हमले किए गए थे। यूक्रेन के हमलों में 100 से अधिक लोग घायल हुए। बेलगोरोद शहर उत्तरी यूक्रेन की सीमा के पास है। रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा था कि मॉस्को, ओरयोल, ब्रांस्क और कुर्स्क क्षेत्रों के आसमान पर भी ड्रोन देखे गए थे।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button