अंतर्राष्ट्रीय

यूक्रेन ने रूसी गोला-बारूद फैक्ट्री और हथियार डिपो को बनाया निशाना, कीव ने किया ये दावा

यूक्रेन की सेना ने रूस के गोला-बारूद कारखाने हथियार डिपो और तेल टर्मिनल को ड्रोन से निशाना बनाने का दावा किया है जबकि रूस ने हमले को नाकाम करने की बात कही है। यूक्रेनी जनरल स्टाफ के अनुसार पश्चिमी रूस के निजनी नोवगोरोड क्षेत्र में स्वेरड्लोव गोला-बारूद फैक्ट्री पर हमला किया गया। रूसी अधिकारियों ने 14 क्षेत्रों में यूक्रेनी ड्रोन हमलों की पुष्टि की है।

नई दिल्ली। यूक्रेन की सेना ने लंबी दूरी के ड्रोन से रूस की एक अहम गोला-बारूद फैक्ट्री, एक हथियार डिपो और एक प्रमुख तेल टर्मिनल को निशाना बनाने का दावा किया है।

हालांकि रूस ने हमले को नाकाम करने और कोई नुकसान नहीं होने का दावा किया है। ये हमले ऐसे समय किए गए हैं, जब साढ़े तीन वर्ष से ज्यादा समय से जारी युद्ध के समाप्त कराने के कूटनीतिक प्रयास ठप पड़ गए हैं।

गोला-बारूद, एंटी-एयरक्राफ्ट और एंटी-टैंक हथियारों की होती है आपूर्ति

यूक्रेनी जनरल स्टाफ ने सोमवार को कहा कि उसने पश्चिमी रूस के निजनी नोवगोरोड क्षेत्र में स्वेरड्लोव गोला-बारूद फैक्ट्री पर बीती रात हमला किया। नतीजन कई धमाके हुए और आग लग गई। कारखाने से रूसी बलों के लिए गोला-बारूद, एंटी-एयरक्राफ्ट और एंटी-टैंक हथियारों की आपूर्ति होती है। यूक्रेनी ड्रोन ने क्रीमिया में एक तेल टर्मिनल पर भी हमला किया, जिससे आग लग गई। रूस की 18वीं कंबाइंड आर्म्स आर्मी के गोला-बारूद डिपो को भी निशाना बनाया गया। जबकि रूसी अधिकारियों ने देश के 14 क्षेत्रों के साथ ही क्रीमिया में यूक्रेनी ड्रोन हमले की पुष्टि की।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button