अन्य खबरें
उद्धव ने किससे लगाई थी बेटे आदित्य का नाम न लेने की गुहार? BJP नेता के दावे से सनसनी

मुंबई. दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मैनेजर दिशा सालियान की मौत मामले में एक बार फिर से किए गए सनसनीखेज दावे ने सबको चौंका दिया है. भाजपा के एक दिग्गज नेता और सांसद की ओर से किए गए दावे से महाराष्ट्र की राजनीति में भूचाल आ सकता है. बीजेपी नेता का दावा है कि शिवसेना (UBT) के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने उन्हें फोन कर उनसे आग्रह किया था कि दिशा सालियान मौत मामले में वह उनके बेटे आदित्य ठाकरे का नाम न लें. बता दें कि दिशा सालियान एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मैनेजर थीं. 8 जून 2020 को दिशा सालियान की मौत मुंबई के मलाड स्थित 14वीं मंजिल से गिरने के कारण हुई थी. घटना के छह दिन बाद 14 जून 2020 अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत हो गई थी. इससे दिशा सालियान केस को फिर से सामने ला दिया था अब एक बार फिर से यह मामला सुर्खियों में है.


