दो महिलाओं ने इश्क में पति को छोड़ बच्चों संग पहुंच गई थी प्रेमी के घर, मध्यप्रदेश से वापस लेकर आई पुलिस

कोंडागांव। कोंडागांव में भी दो शादीशुदा महिलाओं ने प्यार में पागल होकर अपने पति को छोड़ कर अपने-अपने बच्चों को साथ लेकर प्रेमियों के पास पहुंच गई. इधर दोनों के परिजनों ने पुलिस में उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखाई थी. एक महीने की खोजबीन के बाद पुलिस ने दोनों महिलाओं और उनके 4 बच्चों को मध्यप्रदेश के सीहोर और शाजापुर जिले से बरामद किया.
केशकाल एसडीओपी भूपत सिंह घनेश्री ने बताया कि मोबाइल के जरिए दोनों महिलाएं बहन है और उनका प्रेमियों के साथ मोबाइल के जरिए संपर्क हुआ था. बातचीत के बात वे एक दूसरे को पसंद करने लगे. इसके बाद दोनों महिलाओं ने अपने प्रेमियों के पास जाकर रहने का निर्णय किया और बच्चों को लेकर मध्यप्रदेश पहुंच गई. महिलाओं के घर छोड़कर जाने के बाद उनके ससुर और पति ने थाने में उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. जिसमे उन्होंने बताया कि एक ने मायके और दूसरी ने बुआ के घर शादी में जाने की बात कही थी.
एसडीओपी भूपत सिंह घनेश्री ने बताया कि जब दोनों महिलाओं के परिजनों ने उनसे मोबाईल से संपर्क करने की कोशिश की तो उनका फोन नहीं लगा. इसके बाद किसी अनहोनी की आशंका के चलते उन्होंने महिलाओं के मायके और बुआ से संपर्क किया, लेकिन महिलाओं और बच्चों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली. इसके बाद पीड़ितों ने केशकाल थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराइ थी.
एसडीओपी भूपत सिंह घनेश्री ने बताया कि पुलिस ने सायबर सेल की सहायता से दोंनो महिलाओं के मोबाईल को ट्रेस किया, जिसमें उनका लोकेशन मध्यप्रदेश के सीहोर और शाजापुर में मिला. इसके बाद पुलिस ने ट्रेस की गई लोकेशन पर जाकर महिलाओं और बच्चों को बरमाद किया और सोमवार को सभी को सकुशल उनके परिजनों को सौंप दिया गया है.
एसडीओपी भूपत सिंह घनेश्री ने बताया कि दोनों महिलाओं ने पूछताछ में बताया कि मोबाइल से उनका संपर्क उनके प्रेमियों से हुआ था, जिसके बाद वह एक-दूसरे को पसंद करने लगी. उन्होंने बताया कि उन्होंने अपनी मर्जी से शादी भी कर ली है. मामले में केशकाल पुलिस फिलहाल दोनो से पूछताछ कर रही है.



