छत्तीसगढ़

फोम फैक्ट्री में आग लगने से दो महिलाओं की मौत : सीएम साय ने जताई संवेदना, मृतक के परिजनों को 5-5 लाख रुपए देगी सरकार

रायपुर, 30 मई 2024।  खमतराई स्थित एक फोम फेक्ट्री में लगी आग से हुई दो महिलाओं के मौत के मामले में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए मृतक के परिजनों के लिए पांच – पांच लाख रुपए आर्थिक सहायता की घोषणा की है।

अपने सोसल मीडिया हैंडल X पर उन्होंने लिखा है कि रायपुर के खमतराई स्थित एक फोम फैक्ट्री में आग लगने से दो महिला कर्मचारियों की मृत्यु होने का हृदय विदारक समाचार मिला है।

मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने के आदेश दे दिए गए हैं।

ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति हेतु प्रार्थना करता हूँ।

ॐ शांति

गौर तलब है कि रायपुर के थाना खमतराई अंतर्गत श्री गुरुनानक मैट्रेस स्लीप फोम फैक्ट्री में आग लगी थी। उस  समय वहां सात कर्मचारी काम कर रहे थे । आग से पांच कर्मचारियो को बचा लिया  गया है जबकि दो महिला कर्मचारियों की मौत हो गई है। जिनके नाम यमुना और रामेश्वरी बताया गया है।
पुलिस और शासन के अधिकारी मौके पर मौजूद है। दमकल की गाड़ी से मौके आग बुझा ली गई है।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button