छत्तीसगढ़

दो ट्रक आपस में भीड़े, एक चालक की मौत, दूसरा रायपुर रेफर

जगदलपुर। ग्राम बालेंगा के पास दो ट्रक आमने – सामने भीड़ गए जिसमें एक ट्रक के चालक की मेकाज में इलाज के दौरान मौत हो गई वहीं दूसरे ट्रक के चालक को बेहतर उपचार के लिए रायपुर रेफर किया गया है। मामला भानपुरी थाना क्षेत्र का है।
मंगनार निवासी सिंधु कश्यप (32 वर्ष) ट्रक चालक का काम करता था अैर कुछ दिन पहले सामान लेने के लिए रायपुर गया हुआ था। 30 अप्रैल की शाम को ट्रक में सामान लोड कर एक मई की सुबह 5 बजे रायपुर से जगदलपुर के लिए रवाना हुए। इसी दौरान उनका ट्रक बालेंगा के पास पहुंचा तो सामने आ रही दूसरे ट्रक से भिड़ंत हो गई। भिड़ंत इतना जबर्दस्त था कि दोनों ट्रकों के सामने का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। गांवों के लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी और घायलों को कोंडागांव जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से दोनों को बेहतर उपचार के लिए जगदलपुर के मेकाज लाया गया। जहां दूसरे ट्रक के चालक की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे तत्काल रायपुर रेफर कर दिया गया, जबकि सिंधु ने उपचार के दौरान गुरुवार की देर रात में दम तोड़ दिया, जिसके बाद शुक्रवार को शव का पोस्टमार्डम करने के बाद रिजनों को सौंप दिया गया।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button