छत्तीसगढ़

नक्सल मोर्चे पर तैनात मलेरिया की चपेट में आने से दो जवान की मौत, कई प्रभावित

जगदलपुर. बस्तर में नक्सल मोर्चों पर दूरस्थ कैंपों में तैनात जवान मानसून के मौसम में इन दिनों मलेरिया की चपेट में आकर ईलाज के लिए अस्पताल पहुंच रहे हैं. इस साल के मानसून सीजन में अब तक दो जवानों की मौत भी हो चुकी है.

बस्तर संभाग में लगातार मलेरिया से ग्रसित जवानों की संख्या बढ़ती जा रही है. इसके अलावा अब CRPF और पुलिस के अधिकारी भी मलेरिया की चपेट में आ रहे हैं. बस्तर में मलेरिया का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है. संवेदनशील क्षेत्रों में नक्सलियों से लोहा ले रहे जवान मलेरिया से ग्रसित हो रहे हैं. अब तक कांकेर में तैनात बस्तर फाइटर के जवान और नारायणपुर में तैनात एसटीएफ जवान की मलेरिया से मौत हुई है. बस्तर जिले में मौजूद STF कैम्प के 17 जवान मलेरिया पॉजिटिव पाए गए थे, जिनका इलाज बस्तर के सरकारी अस्पताल में चल रहा था. बस्तर आईजी सुंदरराज पी. का कहना है कि जंगलों में तैनात जवानों को सतरकता बरतने के निर्देश दिए गए हैं. साथ ही मच्छरदानी, ओडो मास जैसे सुविधाएं भी पहुंचाई जा रही है. इसके अलावा मच्छरों से बचाव के लिए कैंपों के आसपास छिड़काव किया जा रहा है. हालांकि इस वर्ष डेंगू मलेरिया के मामले में कमी जरूर आई है. अब तक डेंगू और मलेरिया की वजह से सैकड़ों जवानों की जान जा चुकी है.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button