छत्तीसगढ़

सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, दो घायल

बलौदाबाजार: Road Accident In Chhattisgarh आज पूरा देश होली का त्योहार मना रहा है। हर तरफ होली को लेकर धूम मची हुई है। तो वहीं दूसरी ओर छत्तीसगढ़ में सड़क हादसे का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले कुछ दिनों से यहां तेज रफ्तार का कहर देखने को मिल रहा है। इसी बीच एक बार फिर दो अलग अलग सड़क हो गए। जिसमें दो लोगों की मौत हो गई।

Road Accident In Chhattisgarh मिली जानकारी के अनुसार, पहला घटन बलौदाबाजार जिले का है। जहां पलारी थाना के खैरी गांव के पास दो बाइकों की आपस में भिड़ंत हो गई। इस हादसे में एक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुट गई है और शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है।

वहीं दूसरा हादसा दुर्ग जिले के भिलाई में हुआ है। जहां एक बाइक खड़ी ट्रेलर से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना हथखोज के पास हुई है।

आपको बता दें कि इससे पहले 13 मार्च को महासमुंद जिले में एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां कार और ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। मिली जानकारी के मुताबिक, यह हादसा खल्लारी थाना क्षेत्र के NH-353 पर हुआ। ट्रक और कार की आमने-सामने टक्कर इतनी भयानक थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और मौके पर ही 6 लोगों ने दम तोड़ दिया।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button