खड़े ट्रक से टकराई कार, हादसे में दो लोग घायल, भवानीपटना जाने के दौरान हुआ हादसा

जगदलपुर में ओडिशा सीमा से लगे बोरिगुमा कोटपाड़ के बीच रविवार की सुबह एक तेज रफ्तार इनोवा सड़क पर खड़ी ट्रक से जा टकराई। इस घटना में दो कांग्रेसी नेता घायल हो गए हैं। जिन्हें बेहतर उपचार के लिए नबरंगपुर में भर्ती किया गया है।
मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि ओड़िसा कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता किसी काम से हैदराबाद गए हुए थे, जहां से वहां लौटने के दौरान बोरिगुमा और कोटपाड़ के बीच अचानक से इनोवा ड्राइवर को नींद की झपकी आने से इनोवा सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई, घटना के तुरंत बाद मौके पर पहुँची पुलिस ने घायलों को नबरंगपुर अस्पताल में भर्ती किया गया है।
बताया जा रहा है कि अभी कुछ दिन पहले भी इसी मार्ग में जगदलपुर निवासी युवक जा रहे थे और रात को खड़े ट्रेलर से जा टकराये थे, इस घटना में जगदलपुर निवासी एक युवक की मौत हो गई थी, जबकि 3 युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे।



