छत्तीसगढ़
ज्वेलरी दुकान के कर्मचारियों से सोने-चांदी से भरे बैग लूटकर दो नकाबपोश फरार

रायगढ़. शहर के सरला बिरला के पास बीच रोड ज्वेलरी दुकान के कर्मचारियों से जेवरात से भरे बैग को लेकर लूटपाट कर नकाबपोश दो युवक फरार हो गए. प्रार्थी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है और आरोपियों की तलाश में जुटी है.
मिली जानकारी के अनुसार चक्रधर नगर चौक के पास स्थित श्री ओम ज्वेलर दुकान के कर्मचारी रोज की तरह रात में दुकान बंद कर जेवरात से भरे बैग को लेकर घर की ओर जा रहे थे, तभी बाइक सवार दो नकाबपोश युवकों ने कर्मचारियों से छीना झपटी कर जेवरात से भरे बैग को लेकर रफू चक्कर हो गए.



