छत्तीसगढ़

आंधी-बारिश से गिरी दीवार, दो मजदूरों की मौत, 6 गंभीर, मलबे में और भी लोगों के दबे होने की आशंका

कटघोरा. छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदला हुआ है. कोरबा जिले में तेज आंधी और बारिश से दीवार गिरने से दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं 6 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. यह घटना कटघोरा के ग्राम लखनपुर बरभाटा स्थित न्यू वैष्णवी राईस मिल की है. हादसे के बाद घटना स्थल पर चीखपुकार मच गई है. मलबे में और मजदूरों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है.

घटना की सूचना मिलते ही कटघोरा पुलिस पहुंची मौके पर पहुंची. घायलों को डायल 112 की मदद से कटघोरा अस्पताल पहुंचाया गया. घटना स्थल पर रेस्क्यू कार्य जारी है. पुलिस गिरे हुए दीवार के मलबे में दबे हुए एक मजदूर के शव को निकालने में जुटी है. कटघोरा थाना प्रभारी धर्म नारायण तिवारी ने बताया कि घटना की सूचना पर मौके पर पुलिस की टीम पहुंची है. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button