मध्यप्रदेश

इंदौर में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन टनल का अगला हिस्सा गिरने से दो मजदूरों की मौत

इंदौर : मध्य प्रदेश के इंदौर में खंडवा हाईवे प्रोजेक्ट के तहत चोरल में बनने जा रही टनल में बड़ा हादसा हो गया। जहां टनल का आगे का हिस्सा भरभराकर गिर गया। हादसा इतना भयंकर था कि मलबे में दबने से दो कर्मचारियों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद वहां अफरा तफरी मच गई। सूचना पर पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचा और टनल में मौजूद अन्य कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाला।

पुलिस के मुताबिक, सिमरोल थाना क्षेत्र स्थित टनल के निर्माण में हादसे की घटना सामने आई है। टनल के यहां पर एग्जिट गेट था, वहां पर अचानक से सुबह मिट्टी धंस गई और इस हादसे में दो मजदूर की मौत हुई है। मृतक झारखंड और सिंगरौली के रहने वाली हैं। मृतकों में झारखंड के रहने वाले विकास और सिंगरौली के रहने वाले लालजी नामक व्यक्ति की मौत हुई है। दोनों ही पिछले कुछ वर्षों से इंदौर से खंडवा के बीच बन रही टनल में काम कर रहे थे।

फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है। संभावना जताई जा रही की बारिश की वजह से टनल की मिट्टी धंसने से यह हादसा हुआ है। बहरहाल अब टनल के आसपास सुरक्षा को लेकर पर्याप्त व्यवस्था की जा रही है।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button