उत्तरप्रदेश

नहाते समय दो दोस्त तालाब में डूबे, परिजनों में मची चीख पुकार

सोनभद्र: जिले के कर्मा थाना क्षेत्र के एक गांव में स्थित तालाब में नहाते समय डूबने से दो बच्चों की मौत हो गयी। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। सोनभद्र के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अशोक कुमार मीणा ने बताया कि बंदरदेवा गांव निवासी महेन्द्र का सात वर्षीय पुत्र शुभम बैगा और दिनेश का पुत्र शंभू बैगा (10) शनिवार शाम को घर से निकले थे लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटे तो परेशान परिजनों ने उनकी खोज शुरू की लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला।

एसपी ने बताया कि रविवार को परिजनों ने पुनः खोज शुरू की तो दोनों बच्चों के शव तालाब में उतराए हुए मिले। मीणा के मुताबिक, घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने अग्रिम कार्यवाही करते हुए शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उन्‍होंने बताया कि तालाब में नहाते समय गहराई में जाने के कारण दोनों बच्चे डूब गए और उनकी मौत हो गयी। मामले में अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button