छत्तीसगढ़

बाल संप्रेषण गृह से दो बालक फरार, मचा हड़कप

 कोरबा। महिला बाल विकास के बालगृह से दो अपचारी बालक फरार हो गए. इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है.

जानकारी के अनुसार, कटघोरा और पाली थाना क्षेत्र में अनाचार की घटना घटित हुई थी. मामले में पुलिस ने दो अपचारी बालकों के खिलाफ प्रावधानिक कार्रवाई की थी और उन्हें सिविल लाइन थाना अंतर्गत रिसदी चौक स्थित बाल संप्रेषण के लिए भेजा था. प्रतिदिन की तरह बीती रात भी भोजन कर संप्रेषण गिरी में बंद कर दिया गया. जिसके बाद दोनों बालक भी अन्य अपचारी बालकों की तरह अपने बेड में सोने चले गए. सुबह जब उनकी नींद खुल गई वे शौच के बहाने संप्रेषण गृह के पीछे हिस्से में पहुंचे और शौचालय की दीवार के सहारे कूद कर फरार हो गए. घटना के कुछ ही देर पहले सुरक्षा में तैनात नगर सैनिक संतोष केवट राउंड के बाद मुख्य द्वार में बैठा था. अपचारी बालक के फरार होने की जानकारी तब लगी जब वह काफी देर तक कमरे में नहीं पहुंचे. यह खबर आम होते ही महकमे में हड़कप मच गया. इसके साथ ही इसकी सूचना बालक के परिजनों को दी गई और बालक के घर पहुंचने पर तत्काल अवगत कराने को कहा गया है. बालगृह के संचालन के लिए 16 अधिकारी कर्मचारी का सेटअप तैयार है लेकिन चार कर्मचारी ही कार्यरत हैं. बाल गृह का संचालन कुक और हाउसकीपर के भरोसे चल रहा है. उन पर ही विभाग पूरी तरह निर्भर है जिसका सीधा असर व्यवस्था पर पड़ रही है खास तो यह है कि रात में ही महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी रेणु प्रकाश निरीक्षण के लिए बाल गृह पहुंची थी. उन्होंने बालकों से चर्चा उपरांत सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश जारी किए थे.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button