महाराष्ट्र

महाराष्ट्र में बाढ़ पीड़ितों की मदद करेंगे उत्तर भारतीय, मुंबई की सभा में की गई दो बड़ी अपील

मुंबई: महाराष्ट्र में आई बाढ़ में सब कुछ गंवाने वाले किसानों की मदद की अपील उत्तरभारतीय संघ ने की है। रविवार को मुंबई में संघ की साधरण सभा में अध्यक्ष संतोष आरएन सिंह ने कहा कि राज्य के एक बड़े हिस्से में बाढ़ आई है। किसान, मजदूर और आदमी सभी परेशान है। बहुत सारे लोगों के घर डूब गए हैं। खेती पूरी तरह से चौपट हो गई है। आज उन्हें मदद की जरूरत है। ऐसे में हमारे उत्तर भारतीय समाज की जिम्मेदारी बनती है कि उनकी मदद करें। सिंह जल्द ही मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मिलकर मदद की चेक सौंपेंगे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उत्तर भारतीय लोगा सोशल मीडिया पर भड़काऊ टिप्पणी न करें।

महाराष्ट्र के लोग बहुत अच्छे हैं
उत्तर भारतीय संघ भवन बांद्रा (पूर्व) के बाबू सत्यनारायण सिंह सभागृह में आयोजित संघ की 75वीं वार्षिक सभा में उत्तर भारतीय समाज की एकजुटता और महाराष्ट्र-उत्तर प्रदेश के रिश्तों को और प्रगाढ़ बनाने पर जोर दिया गया। संघ के अध्यक्ष सिंह ने कहा कि महाराष्ट्र के लोगों ने हमेशा उत्तर भारतीयों का साथ दिया है। इसी महाराष्ट्र ने उत्तर भारतीय संघ के अध्यक्ष बाबू आरएन सिंह को विधान परिषद भेजा गया। सोशल मीडिया दुष्प्रचार के बचने की अपील करते हुए सिंह ने कहा कि समाज में तथाकथित दो-चार ऐसे लोग है जो वैमनस्य पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। हमें उनके बहकावे में नहीं आना चाहिए। महाराष्ट्र के लोग बहुत अच्छे हैं।

भड़काऊ मैसेज न करें साझा
सिंह ने उत्तर भारतीय समाज से अपील की कि वे सोशल मीडिया पर भड़काऊ और उत्तेजक मैसेज को शेयर ना करें। बैठक में संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. राधेश्याम तिवारी ने उत्तरभारतीय समाज को सामाजिक और आर्थिक रूप से मजबूत बनाने पर जोर दिया। संघ के उपाध्यक्ष व मुंबई बीजेपी के उपाध्यक्ष अमरजीत सिंह, संजय सिंह, वरिष्ठ पत्रकार अनुराग त्रिपाठी, मुंबई कांग्रेस उत्तरभारतीय मोर्चा के युवा अध्यक्ष अवनीश सिंह, पूर्व महामंत्री नंदलाल उपाध्यक्ष ने संबोधित कर समाज के एकजुटता पर जोर दिया। बैठक में संघ के कोषाध्य अजय सिंह, महामंत्री देवेंद्र तिवारी, वरिष्ठ पत्रकार आदित्य दूबे, विजय सिंह कौशिक, गीता सिंह, आदित्य सिंह, राजेश सिंह, संजू सिंह, मुकेश सिंह, कांग्रेस नेता डॉ किशोर सिंह, रामलीला के आयोजक अशोक दुबे, श्रीनिवास तिवारी, रेणू मल्लाह सहित अन्य लोग शामिल थे।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button