अंतर्राष्ट्रीय

ट्रंप ने रूस पर 25% टैरिफ लगाने की दी धमकी; भारत और चीन पर पड़ सकता असर

 वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक इंटरव्य में कहा कि वह रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से नाराज हैं। ट्रंप ने धमकी दी है कि अगर पुतिन यूक्रेन के साथ युद्ध खत्म करने पर सहयोग नहीं देते हैं तो वे रूसी तेल पर अतिरिक्त टैरिफ लगाएंगे।

मैं बहुत नाराज था: ट्रंप

ट्रंप ने कहा कि जब पुतिन ने जेलेंस्की की विश्वसनीयता पर सवाल उठाना शुरू किया तो मैं बहुत नाराज हुआ, क्योंकि यह सही दिशा में नहीं हो रहा था। मीट द प्रेस की होस्ट वेल्कर के साथ इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा कि रूस यूक्रेन में नया नेतृत्व चाहता है। मगर नए नेतृत्व का मतलब यह है कि आप लंबे समय तक कोई समझौता नहीं कर पाएंगे।

रूसी तेल पर टैरिफ लगाएंगे

सीएनएन की एक रिपोर्ट के मुताबिक ट्रंप ने धमकी दी है कि समझौता नहीं होने पर रूस पर द्वितीयक टैरिफ लगाई जा सकती है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि अगर रूस और मैं यूक्रेन में रक्तपात रोकने के लिए कोई समझौता करने में असमर्थ हैं। अगर मुझे लगता है कि यह रूस की गलती की वजह से हुआ है तो मैं रूस से आने वाले सभी तेल पर द्वितीयक टैरिफ लगाऊंगा।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button