ट्रंप ने पुतिन से फोन पर की बात, ईरान और यूक्रेन युद्ध खत्म करने पर हुई चर्चा

नई दिल्ली। ईरान युद्ध जल्द खत्म करने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने अपने रूसी समकक्ष व्लादिमीर पुतिन से बात की है।
क्रेमलिन के विदेश नीति सलाहकार यूरी उशाकोव ने पत्रकारों को बताया कि ट्रंप ने ईरान और यूक्रेन युद्ध पर चर्चा करने के लिए पुतिन को फोन किया। यह बातचीत लगभग एक घंटे तक चली। बातचीत रचनात्मक और स्पष्ट थी।
क्रेमलिन का कहना है कि रूसी सेना यूक्रेन में तेजी से आगे बढ़ रही है। इसलिए कीव को बातचीत के लिए सहमत होना पड़ेगा। ट्रंप ने यूक्रेन संघर्ष जल्द समाप्त करने में फिर से रुचि व्यक्त की।
दूसरी तरफ पुतिन ने ईरान युद्ध जल्द समाप्त करने के लिए कुछ प्रस्ताव रखे हैं। उशाकोव ने बताया कि दोनों नेताओं ने वैश्विक तेल बाजार की स्थिति के संदर्भ में यूक्रेन संघर्ष और वेनेजुएला की स्थिति पर भी चर्चा की।
रणनीतिक तेल भंडार के उपयोग पर कोई निर्णय नहीं
इस बीच, यूरोपीय संघ के आयुक्त (अर्थव्यवस्था और उत्पादकता) वाल्डिस डोम्ब्रोव्स्की ने कहा है कि रणनीतिक तेल भंडार के उपयोग पर फिलहाल कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है। रणनीतिक तेल भंडार ठीक इसी तरह की स्थिति के लिए रखे जा रहे हैं।



