ट्रंप बोले- ‘ईरान के अधिकांश नेता मारे जा चुके हैं, यह ऑपरेशन एपिक फ्यूरी की बड़ी सफलता’

नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप आज व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस से ईरान के साथ जारी युद्ध और ‘ऑपरेशन एपिक फ्यूरी’ पर देश को संबोधित कर रहे हैं।
ईरान के अधिकांश नेता मारे जा चुके हैं
ट्रंप ने कहा कि ईरान के अधिकांश नेता मारे जा चुके हैं और यह ऑपरेशन एपिक फ्यूरी को बड़ी सफलता मिली है। अगर ईरान नहीं माना तो हम हमले जारी रखेंगे।
राष्ट्र को संबोधित करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि आज शाम जब हम यह बात कर रहे हैं, तब अमेरिकी सेना द्वारा ऑपरेशन एपिक फ्यूरी शुरू किए हुए ठीक एक महीना हुआ है, जिसका लक्ष्य दुनिया के सबसे बड़े आतंकवादी प्रायोजक ईरान को निशाना बनाना है। पिछले चार हफ्तों में, हमारी सशस्त्र सेनाओं ने युद्ध के मैदान में त्वरित, निर्णायक और जबरदस्त जीत हासिल की है, ऐसी जीतें जो पहले शायद ही किसी ने देखी हों।
ईरान की नौसेना नष्ट हो चुकी है- ट्रंप
उन्होंने आगे कहा कि ईरान की नौसेना नष्ट हो चुकी है, उनकी वायु सेना पूरी तरह तबाह हो चुकी है, और उनके नेता—उनमें से अधिकांश—और उनके नेतृत्व वाला आतंकवादी शासन अब समाप्त हो चुका है। इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर पर उनका नियंत्रण और कमान इस समय पूरी तरह से ध्वस्त हो रहा है।
आगे बोले मिसाइल और ड्रोन लॉन्च करने की उनकी क्षमता में भारी कमी आई है, और उनके हथियार कारखाने और रॉकेट लॉन्चर पूरी तरह से नष्ट हो चुके हैं, अब उनमें से बहुत कम ही बचे हैं। युद्ध के इतिहास में ऐसा पहले कभी नहीं हुआ कि किसी दुश्मन को कुछ ही हफ्तों में इतनी स्पष्ट और विनाशकारी व्यापक क्षति का सामना करना पड़ा हो।
राष्ट्रपति ने ओबामा पर निशाना साधा
अपने संबोधन ने बराक ओबामा पर निशाना साधा है। ट्रंप ने ईरान समझौते को लेकर बराक ओबामा की कड़ी आलोचना की और कहा कि परमाणु समझौते के तहत तेहरान को नकदी देने का उनका फैसला गलत था जो एक आपदा साबित हुआ।
दुनिया की नजरें उनके इस संबोधन पर टिकी हुई हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने संबोधन से पहले कहा कि अपने भाषण में बताऊंगा कि मैं कितना महान हूं।



