ट्रूडो को झटका देने की तैयारी में ट्रंप, बनाया नया प्लान !

Washington: अमेरिका और कनाडा के संबंधों में नया तनाव देखने को मिल रहा है। डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन के एक वरिष्ठ सलाहकार की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो को नया झटका देने का प्लान बना रहे हैं और इसका सीधा प्रभाव कनाडा की खुफिया क्षमताओं पर पड़ेगा। रिपोर्टके अनुसार ट्रंप के शासन में अमेरिका अपने करीबी खुफिया गठबंधन “Five Eyes” से कनाडा को बाहर करने पर विचार कर रहा है। इस दावे ने कूटनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है, क्योंकि यह गठबंधन पश्चिमी देशों की सुरक्षा रणनीति का अहम हिस्सा है। रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप के पूर्व सलाहकार पीटर नवारो ने सुझाव दिया है कि अमेरिका को कनाडा को “फाइव आईज” से अलग करने की योजना पर काम करना चाहिए। हालांकि, नवारो ने बाद में इन दावों को खारिज कर दिया, लेकिन वाशिंगटन और ओटावा के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए इस मामले ने तूल पकड़ लिया है।
क्या है “Five Eyes” गठबंधन?
– यह द्वितीय विश्व युद्ध के बाद बना एक खुफिया-साझेदारी गठबंधन है।
– इसकी नींव 1946 में अमेरिका और ब्रिटेन ने रखी थी।
– 1948 में कनाडा, 1956 में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड इसमें शामिल हुए।
– इसका मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय सुरक्षा, आतंकवाद विरोधी अभियानों और वैश्विक निगरानी में सहयोग करना है।



