अंतर्राष्ट्रीय

ट्रंप ने रूस- यूक्रेन युद्ध वार्ता से यूरोप को किया बाहर ! EU नेताओं ने बुलाई इमरजेंसी बैठक

यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने के लिए रूस के साथ होने वाली वार्ता में यूरोपीय देशों को बाहर किए जाने के बाद यूरोपीय नेताओं ने सोमवार को पेरिस में एक इमरजेंसी बैठक बुलाई है…

International Desk: यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने के लिए रूस के साथ होने वाली वार्ता में यूरोपीय देशों को बाहर किए जाने के बाद यूरोपीय नेताओं ने सोमवार को पेरिस में एक इमरजेंसी बैठक बुलाई है। यह बैठक यूरोपीय देशों की स्थिति को समन्वित करने और क्षेत्रीय सुरक्षा के मुद्दों पर चर्चा करने के लिए है।फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के कार्यालय ने रविवार को बताया कि यह बैठक “यूक्रेन की स्थिति और यूरोप की सुरक्षा” पर ध्यान केंद्रित करेगी और इसमें शांति और सुरक्षा में रुचि रखने वाले सभी साझेदारों को एकजुट किया जाएगा।यह वार्ता तब हो रही है जब अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो सऊदी अरब में रूस के अधिकारियों से मिलेंगे, लेकिन इसमें यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की को शामिल नहीं किया गया है।
 

 जेलेंस्की इस समय यूएई में हैं और वहां यूक्रेन के लिए मानवीय सहायता बढ़ाने के प्रयास कर रहे हैं।  जेलेंस्की ने सोमवार को दो टूक  शब्दों में कहा कि उनका देश युद्ध समाप्त करने के उद्देश्य से इस सप्ताह होने वाली अमेरिका-रूस वार्ता में शामिल नहीं होगा। जेलेंस्की ने कहा कि जब वार्ता में यूक्रेन शामिल नहीं होगा तो वह इसके परिणामों को भी स्वीकार नहीं करेगा। संयुक्त अरब अमीरात से एक कॉन्फ्रेंस कॉल पर पत्रकारों से बात करते हुए जेलेंस्की ने कहा कि उनकी सरकार को सऊदी अरब में मंगलवार को होने वाली वार्ता में आमंत्रित नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि वार्ता में यूक्रेन के अधिकारियों के अनुपस्थित होने के कारण इससे ‘‘कोई परिणाम नहीं निकलेगा।”  

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button