अंतर्राष्ट्रीय
विदेशी सहायता रोकने के लिए ट्रंप प्रशासन ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, अरबों डॉलर का है मामला

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने विदेशी सहायता रोकने के लिए सुप्रीम कोर्ट से हस्तक्षेप की मांग की है जिससे अरबों डॉलर बचाने का दावा किया गया है। वॉशिंगटन की अदालत ने प्रशासन को विदेशी मदद के तौर पर चार बिलियन डॉलर जारी करने का आदेश दिया था जिसके खिलाफ न्याय विभाग ने सुप्रीम कोर्ट में अपील की है।



