अन्य खबरें

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में आज भगवान बिरसामुंडा की जयंती पर जनजाति गौरव दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा

जगदलपुर :- छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में आज भगवान बिरसामुंडा की जयंती पर जनजाति गौरव दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जगदलपुर के सिटी ग्राउंड में जिला स्तरीय कार्यक्रम होगा।

जिसमें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, मंत्री केदार कश्यप समेत अन्य नेता शिरकत करेंगे। सुबह करीब 11 बजे से कार्यक्रम की शुरुआत होगी।

समाज के सदस्य मंगतू कश्यप ने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भगवान बिरसामुंडा की जयंती पर जनजाति गौरव दिवस मनाने की घोषणा की थी।

जिसके बाद से 15 नवंबर को कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जगदलपुर में आज होने वाले इस कार्यक्रम में समाज के हजारों लोग उपस्थित होंगे। साथ ही बाइक रैली भी निकाली जाएगी।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

शहर में आज रैली से लेकर कई कार्यक्रम होंगे। साथ ही CM से लेकर मंत्री तक यहीं मौजूद रहेंगे। वहीं इस कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए।

जिन-जिन जगहों से बाइक रैली निकलेगी वहां चौक-चौराहों पर जवानों की तैनाती की गई है। कार्यक्रम स्थल पर भी टाइट सुरक्षा व्यवस्था है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button