पांच IAS अफसरों का ट्रांसफर

रायपुर: छत्तीसगढ़ में विधानसभा के बजट सत्र के दौरान साय सरकार ने प्रशासनिक सर्जरी की है. प्रदेश में पांच आईएएस अधिकारियों का तबादला किया गया है. रायपुर नगर निगम आयुक्त को धमतरी का कलेक्टर बनाया गया है. रायपुर जिला पंचायत सीईओ को अब रायपुर नगर निगम की जिम्मेदारी सौंपी गई है. इसके अलावा और 3 आईएएस अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है. छत्तीसगढ़ सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से यह ऑर्डर जारी किया गया है.
किन आईएएस अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर?: ट्रांसफर लिस्ट में 2012 बैच के आईएएस अभिजीत सिंह का नाम है.उन्हें दुर्ग का कलेक्टर बनाया गया है. इससे पहले वह विशेष सचिव गृह एवं जेल विभाग और चिकित्सा विभाग सहित कई विभागों में अहम जिम्मेदारी निभा रहे थे. 2018 बैच के आईएएस अबिनाश मिश्रा को धमतरी का कलेक्टर बनाया गया है. वह रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त और रायपुर स्मार्ट सिटी में अहम जिम्मेदारी निभा रहे थे.



