छत्तीसगढ़

10 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रशिक्षित डीएड व बीएड संघ का आंदोलन जारी, मुख्यमंत्री के नाम लिखा पत्र

रायपुर।  10 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रशिक्षित डीएड व बीएड संघ का आंदोलन जारी है. छत्तीसगढ़ प्रशिक्षित डीएड डीएड एंव बीएड संघ ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर जल्द से जल्द मांगों पर गंभीरतापूर्वक विचार करते हुए शीघ्रातिशीघ्र उचित कार्यवाही करने का आग्रह किया है।

छत्तीसगढ़ प्रशिक्षित डीएड एवं बीएड संघ ने मुख्यमंत्री को एक पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने प्रदेश भर के स्कूलों में रिक्त शिक्षकों के हजारों पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया को शीघ्र प्रारंभ करने की मांग की है। संघ का कहना है कि लाखों डीएड और बीएड प्रशिक्षित अभ्यर्थी लंबे समय से भर्ती की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

पत्र में उल्लेख किया गया है कि विधानसभा चुनाव के दौरान मुख्यमंत्री की पार्टी के घोषणा-पत्र में 57,000 शिक्षकों की भर्ती की बात कही गई थी। इस आश्वासन पर भरोसा करते हुए प्रशिक्षित बेरोज़गारों ने पार्टी के प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान किया, जिससे सरकार का गठन हुआ।

संघ ने तत्कालीन शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल शिक्षकों की भर्ती की घोषणा का भी पत्र में उल्लेख करते हुए कहा कि विधानसभा के प्रथम सत्र के दौरान तत्कालीन शिक्षा मंत्री माननीय बृजमोहन अग्रवाल नें वर्तमान शिक्षण-सत्र में 33 हजार शिक्षकों की भर्ती की घोषणा की थी परन्तु आज तक इस भर्ती की प्रक्रिया प्रारंभ नहीं किये जाने से प्रदेश भर के लाखों प्रशिक्षित डीएड एवं बीएड अभ्यर्थीगण ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। अतः आपसे निवेदन है कि छत्तीसगढ़ प्रशिक्षित डीएड एवं बीएड संघ की निम्न मांगों पर गंभीरतापूर्वक विचार करते हुए शीघ्रातिशीघ्र उचित कार्यवाही करने की कृपा करें।

छत्तीसगढ़ प्रशिक्षित डीएड व बीएड संघ की 10 सूत्रीय मांगे –

  1. प्रदेश के स्कूलों में रिक्त 33 हजार शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया जल्द प्रारम्भ हो जिसमे सभी संकाय व विषय के पद सम्मलित हो।
  2. शिक्षक/वर्ग-02 की भर्ती विषयवार हो।
  3. युक्तियुक्तकरण के नाम पर हजारों स्कूलों को बन्द किये जाने का सरकार का फैसला स्थगित नहीं, निरस्त हो।
  4. स्कूल शिक्षा विभाग के 2008 के सेटअप को यथावत रख कर नई भर्तियों की कार्यवाही यथाशीघ्र पूर्ण हो।
  5. प्रदेश में लाइब्रेरियन के 1844 पदों की घोषणा को पूर्ण करने हेतु जल्द भर्ती प्रारंभ किया जाए तथा कला संकाय के व्याख्याता के पद पिछले 14 वर्षों से नही आयी है जिसे आगामी शिक्षक भर्ती में भाामिल किया जाए।
  6. प्रदेश के स्कुलों में व्यायाम शिक्षक के 1440 रिक्त पदों तथा कृषि शिक्षक के पदों पर जल्द भर्ती प्रारंभ किया जाए।
  7. आगामी शिक्षक भर्ती में आरक्षित वर्ग को 5% की छूट प्रदान की जाए।
  8. प्रदेश के स्कूलों में छत्तीसगढ़ी में पीजी डिप्लोमा धारियों के लिए पद सृजित कर उनके पदों पर भी भर्ती की जाए।
  9. समय पर भर्ती न आने के कारण बहुत सारे डीएड एवम बीएड अभ्यर्थी ओवर एज हो रहे है व शिक्षक बनने के लिए अपात्र हो जाएंगे उन्हें उम्र में अतिरिक्त छूट प्रदान किया जाए।
  10. छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा वर्ष में 02 बार शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन किया जाए।
Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button