मनोरंजन

इमरान हाशमी की वेब सीरीज ‘शोटाइम’ का ट्रेलर रिलीज, लोगों ने कहा- मौनी रॉय ने जीत लिया दिल

इमरान हाशमी की अपकमिंग वेब सीरीज ‘शोटाइम’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। इससे पहले उन्हें सलमान खान की फिल्म ‘टाइगर’ में विलन के जबरदस्त रोल के लिए जमकर तारीफें मिली हैं। अब इमरान अपनी वेब सीरीज से ओटीटी पर धमाका मचाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। इस वेब सीरीज में इमरान के अलावा नसीरुरुद्दीन शाह और मौनी रॉय भी नजर आ रही हैं।

शोटाइम’ के इस ट्रेलर से साफ है कि इस सीरीज में फिल्मी दुनिया के पर्दे के पीछे छिपे काले रहस्यों का पर्दाफाश होनेवाला है। डिज्नी प्लस हॉटस्टार ने इस सीरीज के लिए फिल्ममेकर करण जौहर के साथ हाथ मिलाया है।

इमरान कहते हैं- मुझे पता था कि ये स्टूडियो मुझे खैरात में मिला है
इस सीरीज ‘शोटाइम’ में इमरान हाशमी फिल्म प्रड्यूसर के तौर पर नजर आ रहे हैं। ट्रेलर की शुरुआत इमरान हाशमी के डायलॉग से शुरू होती है और वह कहते हैं- मुझे पता था कि ये स्टूडियो मुझे खैरात में मिला है फिर भी दिन-रात एक करके मैंने इसे इस मुकाम तक पहुंचाया और बदले में क्या मिला मुझे कि मैं इस कुर्सी के लायक नहीं हूं।

मौनी रॉय की हो रही जमकर तारीफ
इस ट्रेलर पर लगातार लोगों के कॉमेंट्स आ रहे हैं। लोगों का ध्यान सबसे ज्यादा जिस किरदार ने खींचा है वह हैं मौनी रॉय। कुछ लोगों ने कहा है- उनका रोल इतना छोटा क्यों दिखाया? ज्यादातर लोग मौनी की तारीफें कर रहे हैं।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button