छत्तीसगढ़

Accident : छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा; बस-ट्रक में जबरदस्त भिड़ंत, 4 लोगों की मौत, 12 घायल

बलौदाबाजार  छत्तीसगढ़ में सड़क हादसे नहीं थम रहे हैं। इसी बीच रायपुर–बिलासपुर नेशनल हाईवे (NH-130) पर भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से यात्री बस को जोरदार टक्कर मार दी, हादसे में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 12 से ज्यादा यात्री घायल है। पुलिस फरार ट्रक चालक की तलाश कर रही है।

जानकारी के अनुसार, ये हादसा सिमगा थाना क्षेत्र के दरचूरा गांव के पास सुबह करीब 11 बजे हुआ। बताया जाता है कि, बिलासपुर की ओर जा रही यात्री बस को पीछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। भीषण टककर में कई यात्री अंदर ही फंस गए और उन्हें बाहर निकलने का मौका ही नहीं मिला।

बस में फंसे यात्रियों को ग्रामीणों ने बाहर निकला। हादसे में 4 यात्रियों की मौत हो गई है। वहीं 12 लोग घायल बताए जा रहे हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए सिमगा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही सिमगा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू करते हुए मामले की जांच में जुट गई है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button