छत्तीसगढ़

ट्रैफिक पुलिस की टीम ने नियम तोड़ने वालों से जुर्माने की वसूली की

मनेंद्रगढ चिरमिरी भरतपुर: शहर में यातायात नियमों के उल्लंघन पर प्रशासन ने सख्त रुख अख्तियार किया है. पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने मनेंद्रगढ़ में विशेष चेकिंग अभियान चलाते हुए 38 प्रकरणों में चालानी कार्रवाई को अंजाम दिया है.

काटे गए चालान, वसूला गया जुर्माना: कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए गए इस अभियान में सिटी कोतवाली पुलिस, आरटीओ विभाग, राजस्व विभाग और नगरपालिका की टीम संयुक्त रूप से शामिल रही. एसडीएम, तहसीलदार और एनएच विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में शहर के मुख्य चौराहों और व्यस्त मार्गों पर वाहनों की जांच की गई. जांच के दौरान बिना हेलमेट, बिना लाइसेंस, ओवरलोडिंग और रेड लाइट जंप जैसे यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई.

ट्रैफिक पुलिस की सख्ती: एसआई सतेंद्र सिंह ने बताया कि यह अभियान सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के उद्देश्य से चलाया गया है. भविष्य में भी ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे, ताकि वाहन चालक नियमों का पालन करें और दुर्घटनाओं से बचा जा सके. प्रशासन ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे हेलमेट पहनें, सीट बेल्ट लगाएं, ट्रैफिक सिग्नल का पालन करें और निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाएं. पुलिस ने कहा है कि अगर आप अपनी सुरक्षा खुद करेंगे तो आधे से ज्यादा हादसे रुक जाएंगे.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button