अंतर्राष्ट्रीय

आयआयरलैंड में कार के पेड़ से टकराने से 2 भारतीय छात्रों की दर्दनाक मौत

लंदनः दक्षिणी आयरलैंड के कार्लो काउंटी में एक कार के पेड़ से टकरा जाने के कारण दो भारतीय छात्रों की मौत हो गई तथा दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आयरिश पुलिस ने यह जानकारी दी। 

स्थानीय पुलिस और आपातकालीन सेवाओं द्वारा शुक्रवार की सुबह घातक सड़क हादसे के बाद चेरेकुरी सुरेश चौधरी और चिथूरी भार्गव को घटनास्थल पर मृत घोषित कर दिया। आयरलैंड की राजधानी डबलिन स्थित भारतीय दूतावास ने रविवार को सोशल मीडिया पर शोक संदेश जारी किया। 

दूतावास ने कहा, ‘‘डबलिन स्थित भारतीय दूतावास, काउंटी कार्लो में एक कार दुर्घटना में दो भारतीय नागरिकों चेरेकुरी सुरेश चौधरी और चिथूरी भार्गव की दुखद मृत्यु पर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता है।” इसमें कहा गया है, ‘‘दूतावास की टीम मृतकों के परिवार और मित्रों के संपर्क में है तथा दुर्घटना में घायल हुए दो भारतीय नागरिकों को भी हरसंभव सहायता प्रदान कर रहा है।” 

कार्लो गार्डा स्टेशन के अधीक्षक एंथनी फैरेल ने कहा, ‘‘एक काले रंग की ऑडी ए6 कार कार्लो शहर की ओर जा रही थी, जब वह सड़क पार कर ग्राइगुएनास्पिडोज में एक पेड़ से टकरा गई।” कार में सवार दो अन्य यात्री, 20 वर्ष की आयु के एक पुरुष और एक महिला को गंभीर हालत में किलकेनी के सेंट ल्यूक जनरल अस्पताल ले जाया गया लेकिन दोनों खतरे से बाहर हैं। 

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button